आपके साथ कोई घटना हो तो अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें

Updated:
विज्ञापन
आपके साथ कोई घटना हो तो अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें

आपके साथ कोई घटना हो तो अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें

विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में महिला पुलिस पदाधिकारी ने छात्राओं के साथ किया जनसंवाद कटिहार एसपी के निर्देश पर महिला शक्ति दल महिला सुरक्षा को लेकर इन दिनों विद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्राओं के साथ जन संवाद कर उन्हें जागरूक कर रही है. महिला पुलिस पदाधिकारी ने इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर सोमवार को जनसंवाद किया. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला थानाध्यक्ष आकांक्षा कुमारी, एससी एसटी थाना के मिनी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने छात्राओं के साथ जनसंवाद किया. जिसमें महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया. महिला पुलिस पदाधिकारी ने छात्राओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार की घटना पर प्रतिक्रिया देने की बात कही. पुलिस को सूचित करने को कहा. जन संवाद के माध्यम से इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्राओं को जागरूक किया. वर्तमान व भविष्य में घरेलू हिंसा, छेड़खानी, बदतमीजी सहित अन्य प्रकार की घटना पर बेतरबी से जवाब देने को कहा. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि अगर आप खामोश रहोगे तो उसकी हिम्मत और बढेगी.पुलिस की कार्रवाई होनी चाहिए. महिला पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि इस मामले में आपकी सारी सूचना गोपनीय रखी जायेगी. पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ कॉलेज के शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन