ePaper

सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में भारी उफान

Updated at : 11 Jul 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

निचले इलाके में फैलने लगी है बाढ़ का पानी

विज्ञापन

कटिहार. जिले में महानंदा के जलस्तर में गुरुवार को फिर वृद्धि दर्ज की गयी है. जबकि गंगा, बरंडी व कोसी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले 12 घंटे के दौरान महानंदा, गंगा, बरंडी व कोसी के जलस्तर में करीब 15 से 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैलने लगी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से गुरुवार की सवेरे जारी रिपोर्ट के अनुसार महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 25 सेंटीमीटर, बहरखाल में 35 सेंटीमीटर, आजमनगर में 46 सेंटीमीटर, धबोल में 40 सेंटीमीटर व कुर्सेल में 31 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जबकि दुर्गापुर व गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से तटबंध के भीतर के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार महानंदा नदी झौआ में बुधवार की शाम जलस्तर 31.53 मीटर था, जो गुरुवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 31.65 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.35 मीटर था, जो बढ़कर 31.44 मीटर हो गया. कुर्सेल में बुधवार की शाम 31.65 मीटर था, जो गुरुवार की सवेरे बढ़कर 31.71 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.97 मीटर था, जो 12 घंटे बाद 28.07 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 26.44 मीटर था, जो मंगलवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 26.58 मीटर हो गया. यह नदी आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.25 मीटर था. गुरुवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 30.35 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.57 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद जलस्तर गुरुवार की सवेरे बढ़कर 29.66 मीटर हो गया है.

गंगा, कोसी व बरंडी के जलस्तर में उफान

गंगा, बरंडी व कोसी नदी के जलस्तर में गुरुवार को भी वृद्धि दर्ज की गयी है. गंगा नदी के रामायणपुर में बुधवार की शाम 24.82 मीटर दर्ज किया गया, जो गुरुवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 25.00 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 26.71 मीटर था. जबकि गुरुवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 26.96 मीटर हो गया है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर बुधवार की शाम जलस्तर 27.92 मीटर दर्ज की गयी. गुरुवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 28.08 मीटर हो गया है. बरंडी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी नदी का जलस्तर बुधवार की शाम में 28.16 मीटर दर्ज किया गया है. गुरुवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 28.18 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन