भाजपा का शिष्टमंडल ने सिंदूरी के माता-पिता से मिलकर किया सम्मानित

प्रखंड क्षेत्र की उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर में मंगलवार को भाजपा का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में नवजात सिंदुरी व उसके माता पिता से मिलकर सम्मानित किया.
कुरसेला. प्रखंड क्षेत्र की उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर में मंगलवार को भाजपा का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में नवजात सिंदुरी व उसके माता पिता से मिलकर सम्मानित किया. सिंदूरी के पिता संतोष मंडल, माता राखी देवी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रभावित होकर नवजात का नाम सिंदूरी रखा था. मन की बात में इस बात की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. सिंदूरी के माता पिता को सम्मानित करने के मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, शंभू चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा, उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, श्वेता राय, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गीता मलिक, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप, अरुण कुमार मंडल, प्रो पवन कुमार सिंह, दिनेश्वर मंडल, मंडल अध्यक्ष मिथुन चौधरी, गोतम कुमार महतो, गुलशन शर्मा, मिलन मंडल, मुकेश ठाकुर, संतोष भगत, कुमोद मंडल, उप मुखिया प्रभुदयाल शर्मा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




