फरही संकुल संसाधन केंद्र में अर्धवार्षिक मूल्यांकन शुरू

फरही संकुल संसाधन केंद्र में अर्धवार्षिक मूल्यांकन शुरू
हसनगंज प्रखंड स्थित संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय फरही में शुक्रवार से अर्धवार्षिक मूल्यांकन की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई है. संकुल समन्वयक फेकन रजक ने बताया कि संकुल क्षेत्र के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है. सभी विद्यालयों से उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित कर शिक्षकों द्वारा जांच की जा रही है. यह प्रक्रिया 24 सितंबर तक जारी रहेगा. कॉपियों की जांच पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है. मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद आगामी शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा. गोष्ठी में प्रत्येक बच्चे के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें उनके बच्चे के प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी. संकुल समन्वयक के अनुसार गोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. अभिभावकों को घर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा. इसके अतिरिक्त, कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार के लिए विशेष रणनीति भी अपनाई जाएगी. विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसी परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य बच्चों की पढ़ाई में सुधार लाने में सहायक होते हैं. शिक्षकों को भी यह समझने में मदद करता है कि छात्रों को किस विषय में अधिक मार्गदर्शन की आवश्यकता है. संकुल संसाधन केंद्र फरही क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है. अर्धवार्षिक मूल्यांकन और शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की पहल की जा रही है. इस अवसर पर संचालक मोहम्मद शमशाद आलम, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मंडल, मनोज कुमार मंडल, मनीषा कुमारी, अमित कुमार, निधि, विश्वनाथ कुमार, वसीम अकरम, मनोज कुमार पासवान, फरहान अहमद, मोहम्मद शमशाद, रिमी घोष सहित कई शिक्षकगण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




