स्काउट गाइड के कार्यक्रम में वंदे मातरम का सामुहिक गान

Updated:
विज्ञापन
स्काउट गाइड के कार्यक्रम में वंदे मातरम का सामुहिक गान

स्काउट गाइड के कार्यक्रम में वंदे मातरम का सामुहिक गान

विज्ञापन

कटिहार भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय की ओर से स्थानीय महेश्वरी एकेडमी के परिसर में साप्ताहिक बैठक में बच्चों ने राष्ट्र गीत ””वंदे मातरम”” का सामूहिक गान किया गया तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बारे में जानकारी साझा किया. मौके पर रामबाबू ने भारत के राष्ट्र गीत के आधिकारिक संस्करण को किन अवसरों पर गाया तथा बजाया जाता है. उसके बारे में जानकारी साझा किया जबकि, राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि भारत के राष्ट्र गीत वंदे मातरम के प्रति सम्मान करने की आवश्यकता के बारे में गृह मंत्रालय, पब्लिक अनुभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली की ओर से सामान्य जानकारी और मार्गदर्शन के लिए निर्देश जारी किये गये हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट बप्पी राय, आर्यन कुमार, अंकित कुमार, स्पर्श कुमार, नीरज कुमार, अजमल, चांद, गाइड मुस्कान कुमारी, प्रिया कुमारी, इशिका कुमारी सक्रिय योगदान दिया. इस कार्यक्रम के साथ-साथ खेलखुद का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन