बारसोई आरबीडी पाड़ा में महाप्रभु भोग का भव्य आयोजन

Updated at : 14 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई आरबीडी पाड़ा में महाप्रभु भोग का भव्य आयोजन

बारसोई आरबीडी पाड़ा में महाप्रभु भोग का भव्य आयोजन

विज्ञापन

– विभिन्न आसनों में 56 प्रकार के व्यंजनों से सजा छप्पन भोग, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु बारसोई नगर पंचायत बारसोई के आरबीडी पाड़ा में शनिवार को भक्ति व आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस पावन अवसर पर जगतगुरु चैतन्य महाप्रभु एवं राधे-कृष्ण भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. भगवान को विभिन्न आसनों में 56 प्रकार के सुस्वादु व्यंजनों का महाप्रभु भोग अर्पित किया गया. उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का दुर्लभ आयोजन सामान्यतः नवद्वीप धाम और वृंदावन जैसे पवित्र तीर्थस्थलों पर ही संपन्न होता है. ऐसे में इस क्षेत्र में इस आयोजन का होना न केवल सौभाग्य की बात है, बल्कि यह समस्त ग्रामवासियों की अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक भी है. पंडाल के चारों ओर श्रद्धालुजन दिनभर उपवास रखकर पूर्ण भक्तिभाव से इस पवित्र भोग-क्रिया के साक्षी बने. प्रत्येक क्षण वातावरण दिव्यता व आध्यात्मिकता से आप्लावित रहा. इसके साथ ही हरिनाम संकीर्तन का भी भव्य आयोजन किया गया. जिसमें समस्त श्रद्धालु नृत्य और गान के साथ हरे राम, हरे कृष्ण के पावन नामों का कीर्तन करते हुए भक्ति-रस में पूर्णतः डूब गये. संकीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों ने समूचे वातावरण को आनंदमय और भक्तिमय बना दिया. इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर मुख्य भूमिका निभाई, जो इस क्षेत्र की सामूहिक श्रद्धा और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन