आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

रविवार की रात्रि आई तेज आंधी-तूफान में सड़क के बीचोंबीच एक विशालकाय कदम का पेड़ गिरने से दो बिजली खंभा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ पुरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही.

विज्ञापन

घंटों बाधित रहा आवागमन, बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

कटिहार के हसनगंज से रिपोर्ट,

प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के महमदिया हाट काली स्थान के समीप मुख्य सड़क पर रविवार की रात्रि आई तेज आंधी-तूफान में सड़क के बीचोंबीच एक विशालकाय कदम का पेड़ गिरने से दो बिजली खंभा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ पुरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही. साथ ही सोमवार को घंटों यातायात बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई. एक व्यक्ति का टीन छप्पर से बना ठाठ भी क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क पर पेड़ गिरने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पेड़ गिरने से बिजली के दो खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए

ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ गिरने के दौरान बिजली के दो खंभे भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, जिसके कारण इलाके की बिजली आपूर्ति घंटों से ठप रही. बिजली बाधित होने से लोगों को गर्मी और अन्य दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव सहित मौजूद ग्रामीण योगेंद्र यादव, प्रल्हाद कुमार, प्रकाश मंडल, प्रीतम कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण यह घटना हुई है. उन्होंने कहा कि सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है. बिजली के खंभे टूटने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन सुचारू व बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन