समता ग्रामीण विकास कार्यकारिणी समिति की हुयी आमसभा

Updated:
विज्ञापन
समता ग्रामीण विकास कार्यकारिणी समिति की हुयी आमसभा

समता ग्रामीण विकास कार्यकारिणी समिति की हुयी आमसभा

विज्ञापन

कटिहार शहर के दुर्गास्थान के समीप सामाजिक संगठन समता ग्रामीण विकास कार्यालय परिसर में रविवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक व आमसभा आयोजित हुई. समता ग्रामीण विकास के अध्यक्ष ललित कुमार विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक व आमसभा में सचिव किशोर कुमार मंडल ने वार्षिक प्रतिवेदन व लेखा जोखा प्रस्तुत किया. कार्य एवं योजनाओं तथा परियोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि संस्था की ओर से गरीब बस्ती खासकर एससी एसटी टोला में कुपोषित बच्चों को मुफ्त में दूध वितरण किया जा रहा है. बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा दी जा रही है. राज्य में छह पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है. संगठन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल अधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक सरोकार के मुद्दे पर कार्य कर रही है. आने वाले वर्षों में संस्था अपने उद्देश्यों एवं जन सरोकार के मुद्दे पर कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध रूप से कार्य करेगी. संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने संस्था की गतिविधियों की चर्चा की. इस अवसर पर अम्बिका प्रसाद मंडल, भागीरथ राय, लीला देवी, ममता मरांडी, कर्नल अनंत कुमार, अरविंद गौतम, डॉ कुमार शंभू नाथ, मनोज कुमार मंडल, सद्दाम हुसैन, चन्दन कुमार, सुजन कुमार, सुमित चौधरी, सरोज कुमार अनूज कुमार मंडल, गरिमा भारती सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन