गोरखनाथ धाम में निशुल्क आंख जांच शिविर आज

गोरखनाथ धाम में निशुल्क आंख जांच शिविर आज
बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को निशुल्क आंख की जांच एवं मोतियाबिंद का चयन के लिए अखंड ज्योती अस्पताल की ओर से शिविर लगाया जायेगा. उक्त जानकारी शिविर सदस्य विष्णु अग्रवाल ने बताया की बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में संकल्प फाउंडेशन आजमनगर के सौजन्य से 14 मार्च को शिविर लगाया जायेगा. उन्होंने बताया की बाबा गोरखनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं है. मानव सेवा के लिए भी पुनित कार्य किया जाता है. आंख का जांच शिविर लगाकर गरीब, असहाय लोगों की सेवा की जाती है. अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










