27.500 लीटर शराब संग चार तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Updated at : 19 Sep 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
27.500 लीटर शराब संग चार तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

27.500 लीटर शराब संग चार तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के नगर पंचायत अंतर्गत मायामारी गांव के समीप से अमदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को 18 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक एवं गुरुवार को 9.500 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों मामले में शराब के साथ गिरफ्तार युवकों के पास से दो मोटरसाइकिल जब्त की गई है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा, मायामारी गांव स्थित बजरंगबली स्थान के समीप से बुधवार को 18 लीटर विदेशी शराब के साथ मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज बालू गांव के शिवम कुमार सिंह एवं मनोज कुमार मंडल युवक को गिरफ्तार किया गया था. दोनों युवक के पास से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई थी. दोनों युवक पर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. वहीं गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर मायामारी गांव के समीप से 9 लीटर 500 एमएल विदेशी शराब के साथ गोपालपुर गांव के रोहन कुमार एवं राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों युवक के पास से एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी है. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों पर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दोनों मामले में पीएसआई जैकी कुमार एवं एसआई भोला कुमार व पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन