महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव

कोसी, बरंडी व गंगा में जारी है उफान जारी
कटिहार. जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच महानंदा नदी के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गयी है. महानंदा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद सभी स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जबकि गंगा, बरंडी एवं कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. हालांकि जिस तरह से रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बाद भी बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. घटते बढ़ते जलस्तर से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से कमोवेश हर साल यह जिला बाढ़ की त्रासदी झेलती रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में शुक्रवार की शाम जलस्तर 31.70 मीटर था, जो शनिवार की सवेरे जलस्तर घटकर 31.61 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.52 मीटर था, जो घटकर 31.43 मीटर हो गया. कुर्सेल में शुक्रवार की शाम जलस्तर 31.75 मीटर था, जो शनिवार की सवेरे घटकर 31.62 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.24 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 28.19 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 26.89 मीटर था, जो शनिवार की सुबह जलस्तर घटकर 26.96 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.46 मीटर था. शनिवार की सवेरे यहां का जलस्तर घटकर 30.38 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.77 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शनिवार की सुबह में घटकर 29.69 मीटर हो गया है. गंगा, बरंडी व कोसी में जारी है उफान गंगा, बरंडी एवं कोसी नदी के जलस्तर में शनिवार को भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में शुक्रवार की शाम 25.52 मीटर दर्ज किया गया, जो शनिवार की सवेरे में बढ़कर 25.68 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 27.68 मीटर रहा. जबकि शनिवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 27.90 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार की शाम जलस्तर 28.66 मीटर दर्ज की गयी. शनिवार की सवेरे में यहां का जलस्तर बढ़कर 28.82 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास शुक्रवार की शाम 28.80 मीटर था. शनिवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 29.10 मीटर हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




