एनएच -31 हादसे में बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 12 Apr 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच -31 हादसे में बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज

एनएच -31 हादसे में बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में पूर्णिया में चल रहा है बल के चालक का इलाज कटिहार कटिहार यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात थाना कांड संख्या 60/26 दिनांक 12 अप्रैल दर्ज किया गया है. बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल चालक का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार, चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्वस्थ होने के बाद न्यायालय में पेश किया जायेगा. स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल इस हादसे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कोढ़ा की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी. हालांकि अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद हैं लेकिन आपात स्थिति से निपटने के पर्याप्त संसाधनों की कमी एंबुलेंस व्यवस्था कमजोर गंभीर घायलों के इलाज की सीमित सुविधा पर्याप्त मेडिकल स्टाफ का अभाव इन कमियों के कारण कई घायलों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा. सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल एनएच-31 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद यातायात पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण नहीं ट्रैफिक मॉनिटरिंग कमजोर हाईवे पर सुरक्षा उपाय नाकाफी शनिवार की यह भयावह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है. पुलिस मामले की कर रही जांच पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है. हादसे के कारणों, जिम्मेदारियों और सुरक्षा चूक की पड़ताल की जा रही है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे कोढ़ा व आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैला दी है. यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की कई खामियों का आईना है. चाहे वह सड़क सुरक्षा हो या स्वास्थ्य व्यवस्था अब देखना यह है कि प्रशासन इस त्रासदी से क्या सबक लेता है. इलाज व्यवस्था व सड़क सुरक्षा दोनों पर सवाल एनएच-31 पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के वक्त कुल 41 लोग प्रभावित हुए. जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. यह भयावह हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के डागपुर स्थित बकरी फार्म के समीप हुआ. जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने पहले दो बाइक सवारों को रौंद दिया और फिर भागने के दौरान एक पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. कैसे हुआ हादसा बस चालक रविंद्र कुमार महतो बेगूसराय निवासी ने बताया कि एक बाइक को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया. उसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाते-बचाते बस अनियंत्रित हो गई और अंततः पिकअप से टकरा गयी. हादसे के बाद चालक खुद स्टेयरिंग में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन