मंपी हत्या कांड में आरोपित ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 May 2026 7:03 PM

विज्ञापन

मंपी हत्या कांड में आरोपित ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

आजमनगर आजमनगर थाना क्षेत्र के रामपुर नयाटोली गांव में 24 मई रविवार को नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में आजमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज छह दिनों में ही दूल्हे के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शमशेरपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने आजमनगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री मम्पी कुमारी की शादी करीब छह माह पूर्व रामपुर नयाटोली गांव निवासी मिथुन सिंह के साथ हुई थी. ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था. मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को फंदे से लटका दिया था. ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो मृतका के पिता के आवेदन पर आजमनगर पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज छह दिनों के अंदर मामले में नामजद अभियुक्त दूल्हे के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसे आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बड़ी कामयाबी बताई व मीडिया को जानकारी दी. उक्त कांड में दूल्हे के नामजद पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. दूसरी ओर आजमनगर पुलिस द्वारा पूजा देवी हत्या कांड के आरोपितों को आठ माह बाद भी नहीं कर पाई है. अब तक गिरफ्तार आज से ठीक आठ माह पूर्व आजमनगर थाना में मृतक्का पूजा देवी उम्र करीब 35 वर्ष की हत्या कर दिए जाने की उसके भाई विक्रम सिंह ने दिनांक 15/11/25 को थाना कांड संख्या 424/25 दर्ज कराया था. जिसमें आठ लोगों को नामजद किया था. पुलिसिया पर्यवेक्षण के दौरान दो हीं नामजदों पर केस ट्रू हुआ. जिसे हाई कोर्ट से भी जमानत अब-तक नहीं मिली है. केस के अनुसंधान कर्ता नित्यानंद सिंह हैं. आजमनगर पुलिस द्वारा महज छह दिनों के अंदर मंपी हत्या कांड में उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने के बाद पूजा देवी हत्या कांड में अब-तक एक भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं करने पर मृतका पूजा देवी के भाई विक्रम सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि एक ही थाना में एक हीं तरह के कांडों में अलग-अलग कार्यवाही क्यों. मृतका के भाई विक्रम सिंह ने बताया मेरी बहन की हत्या कांड में हमने आठ लोगों को नामजद किया था. लेकिन पुलिसिया पर्यवेक्षण में सिर्फ राधिका देवी, जितेंद्र सिंह पर केस ट्रू है. बावजूद इसके आजमनगर पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर रही है. जब कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी के जनता दरबार में कई बार गुहार लगाने की बात कहीं लेकिन कुछ नहीं हुआ. साथ ही उन्होंने कहा बीते 19 तारीख मई में कटिहार कोर्ट में राधिका देवी के लिए बेल फाइल किया गया था जिसे रिजेक्ट करते हुए वारंट भी निर्गत किया गया है लेकिन केस के आईओ नित्यानंद सिंह आरोपी पक्ष से मिले हुए हैं इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो रही है. बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि किसी भी तरह के आरोपित छुटेगा नहीं सबकी गिरफ्तारी तय है. उक्त मामले के आरोपित फरार है. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन