महाशिवरात्रि में मुकुरिया स्टेशन पर रुकेगी एक्सप्रेस ट्रेन

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 13 Feb 2026 6:58 PM

विज्ञापन

महाशिवरात्रि में मुकुरिया स्टेशन पर रुकेगी एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन

बलिया बेलौन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाबा गोरखनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर 14 से 18 फरवरी तक लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन अप व डाउन ट्रेन को दो मिनट के लिए अस्थाई ठहराव का आदेश रेलवे ने दिया है. मंदिर कमेटी के सचिव पिंटु यादव ने बताया की कमेटी के आग्रह पर बालूरघाट, इंटरसिटी आदि ट्रेनों का ठहराव पांच दिन के लिए मुकुरिया रेलवे स्टेशन में दिया है. इस से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी. महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों की भीड़ जुटती है. यहां नेपाल, भुटान, झारखंड से श्रद्धालु पहुंचते हैं. महाशिवरात्रि के मौके पर मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर लम्बी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए एनएफ रेलवे कटिहार व मंडल रेल प्रबंधक मालीगांव गुहाटी को धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन