पूर्व मुखिया के घर से आभूषण सहित तीन लाख नगदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन
पूर्व मुखिया के घर से आभूषण सहित तीन लाख नगदी की चोरी

पूर्व मुखिया के घर से आभूषण सहित तीन लाख नगदी की चोरी

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी. चोरों ने पूर्व मुखिया रंजन कुमार सिंह के घर को अपना निशाना बनाया और घर से करीब तीन लाख नगद सहित आभूषण एवं दो एंड्राइड मोबाइल फोन व कई कीमती सामान चुरा ले गये. घटना की सूचना मिलते ही सालमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. लेकिन पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना को लेकर पूर्व मुखिया रंजन कुमार सिंह ने बताया, रात लगभग दो से तीन बजे के बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया. जब घर के सदस्य सुबह उठे, तो देखा कि अलमारी का ताला खुला हुआ था. सारा सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी में रखे करीब तीन लाख नकद और करीब 100 ग्राम सोना के साथ अन्य घरेलू सामान गायब थे. यह घटना बहुत ही सुनियोजित तरीके से की गई है. शक है कि चोरों को घर के अंदरूनी व्यवस्था की जानकारी थी. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरों की पहचान कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाये. ताकि सुरक्षा की भावना बनी रहे. घटना के बाद गांव में भय का माहौल है. इस मामले पर पुलिस द्वारा अनुसंधान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन