आजमनगर में हर घर झंडा का आयोजन

आजमनगर में हर घर झंडा का आयोजन
बलिया बेलौन प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम, जिला कार्डिनेटर कंचन दास के समर्थकों के साथ आजमनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हर घर झंडा अभियान के तहत घरों में कांग्रेस का झंडा लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है. आफताब आलम ने बताया की कांग्रेसियों द्वारा उत्साह से अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहा है. राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कर रहा है. लोगों ने बताया की विगत कई वर्षों से देश की स्थिति खराब है. आपसी सौहार्द बिगड़ गया है. ऐसे में कांग्रेस के द्वारा घर घर झंडा अभियान चला कर आपसी प्रेम भाईचारा को बढ़ावा देने का काम कर रहा है. आफताब आलम, कंचन दास, शहंशाह, एहरार आलम, मिथिलेश मंडल, आसिफ रेजा, विषमदेव राय, ब्रह्मदेव राय, तारिक इस्लाम, बब्लू, इजहार अशरफ, आबिद हुसैन आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




