सभी लंबित भुगतान की प्रक्रिया आज हरहाल में सुनिश्चित करें: डीएम

सभी लंबित भुगतान की प्रक्रिया आज हरहाल में सुनिश्चित करें: डीएम
– जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी के सभागार कक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत में डीएम ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का कोई भी लंबित भुगतान शेष न रहे. उन्होंने कहा कि सभी भुगतान 31 मार्च 2026 तक सुनिश्चित कर लिया जाय. जिसमें सभी प्रकार के कंटिंजेंसी व्यय भी शामिल है. इसके अलावा बैठक में पीपीटी के माध्यम से सभी संबधित विभागों यथा शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिये. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा प्रत्येक प्रखंड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि के हेतु आवंटित भूमि की स्थिति की सख्त समीक्षा की. डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि के लिए आवंटित भूमि की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने अंचलाधिकारियों को भूमि उपलब्ध कराने तथा एनओसी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि भूमि संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर किया जाय. ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकें. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय समन्वय समिति के सभी पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी जुड़े थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




