सीसीटीवी की निगरानी में पारदर्शिता के साथ शराब का विनष्टीकरण सुनिश्चित करें: डीएम

Updated at : 16 May 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में पारदर्शिता के साथ शराब का विनष्टीकरण सुनिश्चित करें: डीएम

सीसीटीवी की निगरानी में पारदर्शिता के साथ शराब का विनष्टीकरण सुनिश्चित करें: डीएम

विज्ञापन

कटिहार जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे कटिहार तथा अधीक्षक मद्य निषेध की उपस्थिति में शराब विनष्टीकरण, शराब तस्करी, अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र जैसे पश्चिम बंगाल, झारखंड इत्यादि क्षेत्रों में शराब का होम डिलीवरी से संबंधित छापामारी, आगामी आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 मुद्दों पर पैनी नजर, गस्ती, छापामारी में वृद्धि कर शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में डीएम ने पिछले बैठक की कार्यवाही पर चर्चा करते हुए अधीक्षक मद्य निषेध को आदेश दिया कि जिले में शराब का विनष्टीकरण करने से पहले क्रॉस चेक सीसीटीवी फुटेज के सामने एवं वरीय पदाधिकारी के समक्ष पारदर्शिता साथ करें. साथ ही उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र जैसे पश्चिम बंगाल, झारखंड से आने वाली ट्रेनों पर शराब, गाजा, भांग, नशीली पदार्थ आदि की जांच सघन रूप से करते हुए सख्ती पूर्वक छापामारी करने का आदेश दिया एवं जब्त वाहनों का नीलामी करने का भी आदेश दिया. आगामी आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गस्ती, छापामारी में वृद्धि कर शराब तस्करों की गिरफ्तारी एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए विशेष निगरानी करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन