सालमारी पीएसएस में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन
सालमारी पीएसएस में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सालमारी पीएसएस में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी के कमलाबाडी पावर सब स्टेशन में बिजली का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बदल कर 10 एमवीए पावर वाला ट्रांसफार्मर लगाये जाने के कारण शुक्रवार से शनिवार तक करीब 24 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. कनीय अभियंता सुनील कुमार ने बताया की 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाये जाने के समय पावर सब स्टेशन कमलाबाडी से तेघड़ा, सालमारी, बलिया बेलौन आदि रूट की सभी सप्लाई कुछ देर बंद रहेगी. ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद एक- एक घंटे के रोटेशन में बिजली सप्लाई होगी. नया ट्रांसफार्मर का चार्जिंग होना जरूरी है. इसलिए भी इस तरह की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. सभी बिजली उपभोक्ताओं को जरूरी कार्य इस दौरान कर लेने की सलाह देते हुए इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किये. उन्होंने बताया की पांच एमवीए के बदले 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लग जाने से अधिक क्षेत्र तक बिजली की सप्लाई सुविधा पूर्वक होगी. लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी. शुक्रवार से शनिवार तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति कुछ कुछ देर के लिए बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन