ePaper

डॉ सतीशचंद्र बने केबी झा कॉलेज के अर्थपाल

Updated at : 29 Jul 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

डॉ सतीशचंद्र बने केबी झा कॉलेज के अर्थपाल

विज्ञापन

कटिहार. केबी झा कॉलेज के वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ सतीशचंद्र मिश्रा को केबी झा कॉलेज का नया अर्थपाल नियुक्त किया गया है. पीयू के कुलसचिव प्रो एपी गुप्ता ने 27 जुलाई को एक पत्र जारी कर केबी झा कॉलेज के अर्थपाल के रूप में उन्हें नियुक्त किया है. जारी पत्र में बताया गया है कि उन्हें अर्थपाल केबी झा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर बनाया गया है. मालूम हो कि केबी झा कॉलेज के पूर्व अर्थपाल विनय कुमार पांडेय के पीयू के लीगल सेल में डिप्टी रजिस्टार के पद पर नियुक्त किये जाने के बाद से केबी झा कॉलेज में अर्थपाल का पद खाली चल रहा था. केबी झा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ एचके सिंह द्वारा विवि को अर्थपाल की नियुक्ति को लेकर आवेदन दिया गया था. इसके लिए कॉलेज के तीन शिक्षकों के नामों की सूची विवि भेजी गयी थी. जिसमें वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ सतीशचंद्र मिश्रा को केबी झा कॉलेज का अर्थपाल के रूप में अगले आदेश तक के लिए नियुक्त किया है. डॉ सतीशचंद्र मिश्रा के केबी झा कॉलेज के अर्थपाल के पद पर नियुक्त किये जाने के बाद से बधाई का तांता लगा हुआ है. बधाई देने वालों में लेखापाल श्रीधर ठाकुर, डॉ मतिनाथ मिश्रा, डॉ जितेश कुमार, डॉ मिलन कुमार, डॉ अब्दुल मन्नान, डॉ मो जकारिया, पीटीआइ पशुपति झा, प्रधान सहायक एस हादी हसन अरमान, राहुल आनंद, शशि कपूर के अलावा अन्य शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन