बरारी थाना के दफादार की तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने में मौत

Updated at : 06 Aug 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
बरारी थाना के दफादार की तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने में मौत

बरारी थाना के दफादार की तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने में मौत

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत के रविदास टोला निवासी सह बरारी थाना में कार्यरत दफादार अनिल कुमार दास उम्र 55 वर्ष की असामयिक निधन से थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार सहित पुलिस अधिकारी एवं दफादार व चौकीदार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. बताया कि काफी सजग एवं कर्तव्य के साथ कार्य करने वाले अनिल की असामयिक निधन पर पुलिस परिवार दुखी है. उनके परिवार के प्रति संवेदना है. उनका कार्यकाल करीब 6 वर्ष शेष था. परिवार में पत्नी नूतन देवी, पुत्र आदर्श कुमार, जतेन्दर कुमार, संजीव कुमार, पुत्री प्रियंका, काजल कुमारी व प्रिंस कुमार सहित परिजनो को ढांढस बंधाया. जानकारी के अनुसार अनिल दफादार की अचानक तवियत बिगड़ी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरारी पहुंचते ही डाक्टर ने देखा तो उसे मृत घोषित किया. रविदास टोला आवास पर शव पहुंचते हीं कोहराम मच गया. पूरा गांव शोक में डूब गया. पूर्व मुखिया जर्नादन प्रसाद यादव, गुरुद्वारा प्रधान रंजीत सिंह, जिला परिषद गुणसागर पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि इलियास, पंचायत की मुखिया जुवेदा खातून, मसकुर आलम, उपमुखिया त्रिपुरारी कुंवर, मुन्ना यादव, पैक्स अध्यक्ष विपीन कुमार यादव, उप सरपंच अमीत कुमार, वार्ड सदस्य नीतेश चौरसिया, गौरव चौरसिया, लोजपा अध्यक्ष भोला सिंह, परविंदर सिंह, जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, राजद अध्यक्ष तनवीर आलम, प्रो मुकेश कुमार मंडल, लोजपा जिला युवाध्यक्ष राजकिशोर पासवान, राजकिशोर यादव, शिवपूजन पासवान, नारायण पासवान , चन्द्रगुप्त रविदास, कांग्रेस अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन