शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट में धोकरदह ने जीता फाइनल मैच

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट में धोकरदह ने जीता फाइनल मैच

बग्घाबाडी़ प्रीमियर लीग सीजन की अगुवाई में बग्घाबाडी़ मदरसा चौक समीप मैदान में एक दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ

विज्ञापन

हसनगंज. बग्घाबाडी़ प्रीमियर लीग सीजन की अगुवाई में बग्घाबाडी़ मदरसा चौक समीप मैदान में एक दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पंचायत समिति सदस्य अजीमुद्दीन व फिरदौस कैरियर क्लासेस के डायरेक्टर फिरदोश आलम ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया. मौके पर आजमीर, हसीमतुल्ला, अब्दुल रहमान, महताब, समीम, हसीब सहित आयोजन कर्ताओं ने बताया कि बगघाबाडी़ प्रीमियर लीग सीजन का शुभारंभ किया गया. जिसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया और छह ओवरों का मैच है. मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने बताया कि आज के समय में खेल बहुत जरूरी है. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. साथ ही बच्चों में अनुशासन बढ़ता है. बताया सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले और अपने जिला सहित देश का नाम रोशन करें. मौके पर टूर्नामेंट का फाइनल मैच धोकरदह बनाम मननपुर टीम के बीच खेला गया. जिसमें धोकरदह की टीम विजयी हुई. साथ ही विजेता टीम को 05 हजार नगद सहित ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 3500 रु नगद व ट्राॅफी के साथ नवाजा गया. वहं मैदान में उपस्थित खेल प्रेमियों ने हर चौके छक्के पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों के हौसले को ऑफजाई करते रहे. इस अवसर पर अब्दुल राजा, हुसैन, नासिर, अकमल, सिराजुल सहित सैकड़ों खेल प्रेमी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन