छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के सिलेबस की विस्तार से दी जानकारी

आरडीएस कॉलेज सालमारी में यूजी सेमेस्टर पांच के छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
आरडीएस कॉलेज में इंटर्नशिप कार्यक्रम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम बलिया बेलौन. आरडीएस कॉलेज सालमारी में यूजी सेमेस्टर पांच के छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार एनइपी 2020 आधारित सिलेबस यूजी सेमेस्टर पांच में चार क्रेडिट एक सौ अंकों की इंटर्नशिप अनिवार्य की गयी है. जिसमें महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संबंधित एजेंसियों संस्थानों से एमओयू करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसी संदर्भ में आरडीएस कॉलेज सालमारी में प्रधानाचार्य प्रो डॉ शेखर कुमार जायसवाल की देखरेख में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पढ़ाई सिर्फ किताबों व सिद्धांत तक सीमित नहीं रखा गया है. यह विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, सामाजिक जुड़ाव, पेशेवर अनुभव, पेशेवर कौशल भी हासिल करने पर भी ध्यान दिया है. इंटर्नशिप के माध्यम से व्यक्ति को किसी संगठन में काम करने के तरीके को समझने के साथ साथ प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है. जिससे किसी विशिष्ट कार्य या भूमिका के लिए कौशल में सुधार होता है. सीखने के अवसरों के साथ साथ अनुसंधान क्षमता का विकास होता है. इंटर्नशिप के कॉर्डिनेटर डॉ एनके पिंटू ने छात्र छात्राओं को इसके सिलेबस की विस्तार से जानकारी दी. कहा कि यह 60 घंटे का हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाना है. जिसमें 30 घंटे ऑन लाइन तथा 30 घंटे ऑफ लाइन इंटर्नशिप करना अनिवार्य होगा. इस अवसर पर छात्र छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है. स्नातक कार्यक्रमों के लिए क्रेडिट और पाठ्यक्रम ढांचा सीसीएफयूजीपी में इंटर्नशिप को एक अनिवार्य घटक के रूप में एकीकृत किया गया है. इस अवसर पर डॉ मनोज पाण्डे, प्रो हीरालाल, प्रो प्रफुल्ल कुमार, डॉ टिकेश्वर प्रसाद जंघेल, डॉ मनोज यादव, डॉ अली अहमद अंसारी, डॉ अर्नब मैती, अतिथि शिक्षकों के अलावा वीएसपीएल पटना के डायरेक्टर भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




