ePaper

महिला विकास मंच की ओर से डांडिया व गरबा महोत्सव का किया गया आयोजन

Updated at : 13 Oct 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

डांडिया एवं गरबा महोत्सव शांति सद्भाव के साथ रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट के प्रंगण में मनाया गया

विज्ञापन

कटिहार. महिला विकास मंच के बैनर तले आयोजित डांडिया एवं गरबा महोत्सव शांति सद्भाव के साथ रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट के प्रंगण में मनाया गया. सबसे पहले दुर्गा आरती स्तुति फिर दीप प्रज्ज्वलित कर महिला विकास मंच एवं द रॉक डांस स्टूडियो के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित महोत्सव का संयोजक व महिला विकास मंच की जिलाध्यक्षा रश्मि कुणाल ने कार्यक्रम का अध्यक्षता की. जबकि संचालन द रॉक ग्रुप के संचालक रॉकी ने की. इस अवसर पर उद्घाटन महिला विकास मंच के मुख्य संरक्षक पटना से आईं वीणा मानवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में जदयू के वरिष्ठ नेता समरेंद्र कुणाल, जदयू प्रदेश महासचिव शिवप्रकाश गाड़ोदिया, समाजसेवी विवेक रॉय, राखी यादव, सोनी कुमारी, फहिमा शेख, कुहीले डे ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर वीणा मानवी ने कहा कि डांडिया मनोरंजन मौज मस्ती के रुप में आज गुजरात महाराष्ट्र से निकल कर बिहार के छूटे बड़े शहरों तक आ पहुंचा है. महिलाओं में काफी लोकप्रिय आयोजन है. जदयू नेता समरेंद्र कुणाल ने कहा कि डांडिया महोत्सव माता दुर्गाभवानी और महिषासूर के बीच युद्ध के रुप में तलवार के जगह डंडा को प्रतिक मानकर मनाया जाता है. बिहार के लोग देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले सभी पर्व त्योहार को अपनाते हैं. बिहारी भारतीय त्योहारों को क्षेत्रीयता के भाव से नहीं देखते हैं. जैसा कि छठ को लेकर दूसरे राज्यों में देखा जाता है. महिला विकास मंच की जिला अध्यक्षा रश्मि कुणाल ने कहा कि डांडिया हिंदू धर्म में दुर्गा महिषासुर के बीच युद्ध की एक प्रथा के रूप में है. महिला विकास मंच और द रॉक के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष धार्मिक रीति रिवाज से मनवाया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली कुमारी, कुहेली डे, राखी यादव, जूही अनुराधा कुमारी, शेख सिमा अली, मधु कुमारी, रेणुका शांडिल, सोनम शर्मा, प्रिंका, मेघा, सोनी सिंह, चांदनी सिंह, रबीना कुमारी, सोनी, गुड़िया, वंदना, पंखुरी, गुड्डी, पलक, आंचल, प्रीति, निधि, प्रिशु राजा एवं रीत आदि दर्जनों लोगों की अहम योगदान था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन