गैस सिलिंडर के लिए सुबह से लोगों की उमड़ रही भीड़, लोग हो रहे परेशान

Updated at : 12 Mar 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए सुबह से लोगों की उमड़ रही भीड़, लोग हो रहे परेशान

गैस सिलिंडर के लिए सुबह से लोगों की उमड़ रही भीड़, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन

आजमनगर आजमनगर में गैस सिलिंडर के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ गैस एजेंसी पर उमड़ रही है. आजमनगर के कई इलाकों में रसोई गैस के लिए हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. आजमनगर मुख्य बाजार व खुरियाल जैसे क्षेत्रों में एलपीजी वितरण केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गये. सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कमी व बुकिंग में देरी के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा रहा है. महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने पर मजबूर हो रहे है. सिलिंडर मिलना तो दूर, टोकन नंबर भी समय पर नहीं मिले पा रहा है. कुछ लोगों ने जानकारी देते हुए कहा, सुबह 7:00 बजे से लाइन में खड़े हैं और घर में खाना बनाने के लिए गैस खत्म हो चुका है. बच्चे भूखे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. इसी तरह कई लोगों ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग की जाती है. डिलीवरी नहीं होती. अब तो लोग चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं. लोगों ने कहा कि कुछ लोग इसके आड़ में सिलिंडर कि कालाबाजारी कर रहे हैं और लोगों को गुमराह कर ब्लेक में सिलिंडरर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. कलावती गैस एजेंसी के प्रबंधक ने जानकारी देते हुए कहा है कि लोग सोशल मीडिया से भ्रमित होकर इस तरह का माहौल बना दिया है. हमारे पास सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में है. पहले 950 रुपए में सिलिंडर दिया जा रहा था. अब 60 के वृद्धि के बाद 1010 रुपए में सिलिंडर दिया जा रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन