कांग्रेसियों ने पीएम, सीएम का पुतला दहन किया

Updated at : 16 May 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पीएम, सीएम का पुतला दहन किया

कांग्रेसियों ने पीएम, सीएम का पुतला दहन किया

विज्ञापन

बलिया बेलौन दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अवैध तरीके से रोकने, मामला दर्ज करने के विरोध में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्डिनेटर कंचन दास के नेतृत्व में शुक्रवार को कॉलेज चौक पर अम्बेडकर की मूर्ति के सामने विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. उन्होंने कहा की केन्द्र की सरकार राहुल गांधी के लोकप्रियता से डर गयी है. यही कारण है की दरभंगा के अम्बेडकर हास्टल में दलित छात्रों के साथ पहले तो मिलने का इजाजत देता है, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले राहुल गांधी को रोक दिया जाता है. ऐसे में वहां सभा होती है. अत्यधिक भीड़ जुटती है. कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी पर वहां के पुलिस थाना में केश दर्ज कर राहुल गांधी को झूठा मुकदमा में फंसा कर परेशान करना चाहती है. कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित होकर पुतला दहन करते हुए विरोध जताया है. इस अवसर पर बिहार प्रदेश महासचिव इस्तियाक आलम, युवा जिला अध्यक्ष मणि पासवान, जिला कार्डिनेटर कंचन दास, प्रखंड युथ अध्यक्ष शहंशाह, नवेद अंजुम, एहरार आलम, मुन्ना, मुबारक हुसैन, फैजान, मंज़र आलम, मिथिलेश मंडल, नज़ीर आलम, अजय राजवंशी, इजहार आलम, मुकेश कुमार, आबिद हुसैन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन