हर घर झंडा कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश

Updated at : 07 May 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
हर घर झंडा कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश

हर घर झंडा कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश

विज्ञापन

बलिया बेलौन हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत पूर्णिया जिला प्रभारी आफताब आलम ने कसबा प्रखंड अंतर्गत गुरही पंचायत के जियनगंज में कसबा विधायक आफाक आलम, जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव की मौजूदगी में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपने-अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया. गांव के लोगों में इस अभियान को लेकर खासा उत्साह रहा. ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया. जिला प्रभारी आफताब आलम ने कहा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है. कांग्रेस पार्टी बिहार में मजबूत हो और आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की बात कही. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शरीफ, साबेद अली, एखलाकुर रहमान, इश्तियाक आलम, मनीरूद्दीन, शरीफ, सालिक, रमजानी, शिबू ऋषि, रामा उराव एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन