अंचल जनता दरबार में सीओ ने भूमि विवाद के मामले का किया निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
अंचल जनता दरबार में सीओ ने भूमि विवाद के मामले का किया निष्पादन

अंचल जनता दरबार में सीओ ने भूमि विवाद के मामले का किया निष्पादन

विज्ञापन

बरारी अंचल कार्यालय बरारी में सीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जनता दरबार का आयेाजन किया गया. अंचल अधिकारी की हड़ताल समाप्ति के बाद पहली शनिवार को जनता दरबार के साथ अन्य कई समस्या के निष्पादन के लिए अंचल कार्यालय में लोग काफी संख्या में पहुंचे थे. जहां अपनी बारी के इंतजार में प्रतीक्षा में बैठे थे. जनता दरबार में शिशिया पंचायत के शिशिया गांव के समारूल व शंभू मंडल के बीच भूमि विवाद का मामला दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई शुरू की गयी. पश्चिमी बारीनगर पंचायत के मरथिया फूलकाबाड़ी के वाजिद अलि व तनवीर आलम के बीच भूमि विवाद की सुनवाई दोनों पक्षों से बारी बारी करते हुए दस्तावेज का अवलोकन कर दोनों पक्षों की सहमति के बीच वाद का निष्पादन किया गया. जनता दरबार के बाद अंचल क्षेत्रों से आये ग्रामीण की समस्या को सुना . अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार व राजस्व अधिकारी अमन कुमार ने शनिवार को कई मामले का निष्पादन किया. मौके पर अंचल सहायक चंदन कुमार सहित अंचल कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन