बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

Updated at : 06 Aug 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

– जनप्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई का सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित अपने अधीनस्थ पदाधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में बने मातृ नवजात शिशु देखभाल इकाई का लोकार्पण भी किया. उन्होंने कहा कि मातृ नवजात शिशु देखभाल इकाई बनने से नवजात शिशुओं को विशेष परिस्थिति में अच्छी तरह से देखभाल की जा सकेगी. मौके पर उपस्थित जदयू नेता रोशन अग्रवाल ने अस्पताल से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए मांग पत्र सौंपा. उनके मांग पत्र में मुख्य रूप से हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर कार्यक्रम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बारसोई प्रखंड को उपलब्ध कराई गयी राशि उपयोगिता की जांच, अनुमंडलीय अस्पताल, बारसोई में पदस्थापित फिजियोथेरेपिस्ट मिथिलेश कुमार को सदर अस्पताल, कटिहार प्रतिनियुक्त करने से बारसोई अनुमंडल अस्पताल के फिजियोथेरेपी यूनिट का समुचित लाभ आम जनों को नहीं मिल पाने के, बारसोई अनुमंडल अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द चालू कराना, बारसोई अनुमंडल अस्पताल में दंत चिकित्सा से संबंधित सामग्री उपलब्ध नहीं से दंत रोग संबंधित मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पाने, बारसोई अनुमंडल अस्पताल में नवनिर्मित 38 बेड के फील्ड अस्पताल का लोकार्पण कराने, बारसोई अनुमंडल अस्पताल में प्रसव उपरांत जननी को पौष्टिक खुराक एवं जरूरी दवाइयां नहीं वितरण होने तथा हजारों महिलाओं की जननी बाल सुरक्षा योजना की राशि लंबित रहने, बारसोई अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नही होने एवं रेडियोलाजिस्ट की पदस्थापना नही होने आदि मांग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन