अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन से 16 बोतल शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन से 16 बोतल शराब बरामद

आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर कटिहार ईस्ट कार्यालय प्रभारी के नतृत्व में आरपीएफ ने मंगलवार को अवध-असम ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाकर 16 बोतल विदेशी शराब बरामद की है

विज्ञापन

कटिहार. आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर कटिहार ईस्ट कार्यालय प्रभारी के नतृत्व में आरपीएफ ने मंगलवार को अवध-असम ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाकर 16 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. आरपीएफ ईस्ट कार्यालय प्रभारी के नेतृत्व में आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया. ट्रेन के कोच नंबर 6 से आरपीएफ लावारिस स्थिति में ट्रॉली बैग में रखी गयी 16 बोतल शराब मिली. इसके पश्चात आरपीएफ ने बरामद शराब को कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपुर्द किया है. इस संदर्भ में रेल थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन