गैस एजेंसी का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
गैस एजेंसी का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

गैस एजेंसी का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

आजमनगर घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों द्वारा प्रत्येक दिन सुबह से ही आजमनगर बाजार स्थित कलावती गैस एजेंसी के प्रांगण में लंबी कतार में लगने का सिलसिला जारी है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सजल वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि कलावती गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया. स्टॉक पंजी का अवलोकन किया तो पाया की 360 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर तथा केवल 09 कमर्शियल गैस सिलेंडर एजेंसी में उपलब्ध था. जिसमें से 300 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर ग्राहकों को आपूर्ति के लिए पर्ची कट चुका था. प्रत्येक दिन जमा हो रहे भीड़ के संबंध में पूछे जाने पर आपूर्ति पदाधिकारी सजल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पहले अफवाहों की वजह से तथा 1 से 2 एक्स्ट्रा आपूर्ति कर घर में रखने की लालसा के कारण यह भीड़ प्रत्येक दिन इकट्ठी हो रही है. आजमनगर में गैस की किल्लत की अभी कोई संभावना नहीं है. गैस एजेंसी के प्रबंधक संचय कुमार दास ने 1500 गैस सिलेंडर का डिमांड सरकार से आपूर्ति कराए जाने के लिए आर्डर लगा दिया है. अगर सरकार के द्वारा आपूर्ति कर दी जाती है तो किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन