पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज भागलपुर जायेंगे भाजपाई

Published at :23 Feb 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज भागलपुर जायेंगे भाजपाई

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज भागलपुर जायेंगे भाजपाई

विज्ञापन

डंडखोरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपाई उत्साहित है. रविवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया आलोक कुमार चौहान के नेतृत्व में प्रखंड के छह पंचायत में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भागलपुर जाने के लिए आमंत्रण पत्र का वितरण किया. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड से भागलपुर के लिए तीन बस एवं छोटे वाहन से लोग भागलपुर जाएंगे. डंडखोरा पंचायत एवं सौरिया पंचायत के लोग थाना चौक के समीप से जाएंगे. वही भमरैली पंचायत एवं द्धाशय पंचायत के लोगों के लिए भमरैली चौक पर बस खड़ी रहेगी. वही रायपुर पंचायत एवं महेशपुर पंचायत के लोग रायपुर चौक से भागलपुर के लिए रवाना होंगे. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल, भाजपा पंचायती राज के प्रकोष्ठ जिला संयोजक पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, भाजपा पंचायत के बूथ अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता, राजकुमार मिश्रा, राहुल कुमार, मनीष कुमार, विशाल शर्मा सहित के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन