ePaper

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कटिहार आगमन होगा आज

Updated at : 07 Aug 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कटिहार आगमन होगा आज

कटिहार विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को विधायक आवास पर हुई.

विज्ञापन

कटिहार. कटिहार विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को विधायक आवास पर हुई. पूर्व निर्धारित विस्तृत जिला कार्य समिति की बैठक में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के आगमन पर, उनके स्वागत की तैयारी पर बैठक में चर्चा की गयी. कटिहार नगर के प्रवेश द्वार दलन चौक पर उनका स्वागत एवं अगुवानी की जायेगी. साथ ही नगर भवन कटिहार में भव्य स्वागत किया जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वागत की तैयारी के लिए आवाह्न किया. साथ ही ससमय उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने की अपील की. बैठक में जिला महामंत्री विरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू पासवान, चंद्रशेखर जायसवाल, निलेश ठाकुर, अजय कुमार दास, पूर्व नगर अध्यक्ष रविंद्र नाथ पोद्दार, मुकेश श्रीवास्तव, मनोज सरकार, देवव्रत गुप्ता, बबलू गुप्ता, प्रकाश रंजन, ललन सिंह, सुमन श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, राजेश्वर चौहान, गोपाल कुमार गुप्ता, मनोज कुमार राय, बबलू यादव, सुनील शर्मा, सोनू कुमार सिन्हा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन