पीसीसी ढलाई सड़क का भाजपा विधायक ने किया शिलान्यास

पीसीसी ढलाई सड़क का भाजपा विधायक ने किया शिलान्यास
प्राणपुर बिहार बंगाल की सीमा पर अवस्थित गौरीपुर पंचायत अंतर्गत इंग्लिश गांव में गोपाल प्रमाणिक के घर से ओमप्रकाश हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क में पीसीसी ढलाई सड़क का मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत शिलान्यास भाजपा विधायक निशा सिंह, प्रमुख अमित साह व स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर तथा नारियल फोड़कर किया. विधायक निशा सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे. प्रमुख अमित साह व समाजसेवी निपम उपाध्याय ने कहा कि निश्चित रूप से यह सड़क यहां के लोगों के लिए जरूरी था. खासकर बरसात के समय यहां जल जमाव की समस्या बनी रहती थी.यहां के छात्राओं को काफी परेशानी होता था. लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य कुंदन कुमार सिंह, प्रहलाद शर्मा, परिमल मंडल, चांद गुप्ता, शीला देवी ,कौशल्या देवी ,उषा देवी, वीरेंद्र यादव, श्याम चंद्र झा, तुलसी झा, रोहित शाह, धनंजय शाह, समिति सदस्य फूल कुमार मंडल, स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, निपम उपाध्याय, के अलावा भारी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




