वाहन की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

Updated at : 19 Sep 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

वाहन की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना अंतर्गत गेड़ाबाड़ी चौक के समीप शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश कुमार (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता देवनारायण महलदार, साकिन फुलडोभी, वार्ड संख्या 06, थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजेश कुमार किसी कार्य वश बाइक से गेड़ाबाड़ी की ओर जा रहे थे. तभी तेज़ गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना भीषण था कि राजेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत कोढ़ा थाना को दी. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और विधिसम्मत पंचनामा तैयार किया. इसके पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भेज दिया. इधर घटना को लेकर परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया. राजेश की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव फुलडोभी पहुंची. पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजन बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. राजेश अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है. जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कोढ़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की जाएगी. जबकि स्थानीय लोागेे ने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन