अभद्र टिप्पणी के विरूद्ध भाजयुमों ने फूंका पुतला, प्रदर्शन

Updated at : 29 Aug 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
अभद्र टिप्पणी के विरूद्ध भाजयुमों ने फूंका पुतला, प्रदर्शन

अभद्र टिप्पणी के विरूद्ध भाजयुमों ने फूंका पुतला, प्रदर्शन

विज्ञापन

कटिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवगंत माता के विरूद्ध राजद-कांग्रेस द्वारा अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शहर के शहीद चौक पर शुक्रवार की देर शाम पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. पुतला दहन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप ने किया. नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुतला दहन में शामिल होकर राहुल गांधी व कांग्रेस के विरूद्ध नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में दिन-रात समर्पित हैं. उन पर अमर्यादित और घृणित टिप्पणी राजद-कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है. क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी शामिल हुए. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने विरोध प्रदर्शन कर कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का ही नहीं बल्कि हर भारतीय मां और महिला के सम्मान पर हमला है. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि बिहार का एक-एक बेटा, हर बिहारी मां के सम्मान की रक्षा को सदैव तत्पर रहेगा. उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, गौरव पासवान, सौरभ मालाकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, अभिषेक सिंह गोलू, अंकित मालाकार, श्वेता राय, पिंटू भगत, विजय सिंह शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन