उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खेरिया की छात्रा जयंती ने 471 अंक से बढ़ाया मान

Updated at : 01 Apr 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खेरिया की छात्रा जयंती ने 471 अंक से बढ़ाया मान

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खेरिया की छात्रा जयंती ने 471 अंक से बढ़ाया मान

विज्ञापन

– सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित कोढ़ा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खेरिया की मेधावी छात्रा जयंती कुमारी ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में 7वां स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जयंती ने 471 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की. प्रखंड स्तर पर भी उसने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. खेरिया पंचायत के मुखिया सोहराब अली मुख्य अतिथि रहे. जयंती कुमारी सहित सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. कहा कि मेहनत और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है. विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने जयंती कुमारी को बधाई देते हुए कहा कि वह शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही है. उसकी सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है. जयंती की माता को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों की खुशी और उनकी सफलता ही शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है. मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र किशन कुमार, आदित्य कुमार को भी सम्मानित किया. समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जयंती को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बधाई देने वालों में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, स्वर्णलता कुमारी, अरविंद कुमार, राहुल कुमार, नजीम, शुभम कुमार, जूली कुमारी, तनूजा कुमारी, नीलम कुमारी, अनुष्का कुमारी, प्रीति शर्मा, गीता, रीना कुमारी, कुमारी पूनम के अलावा समाजसेवी गौतम कुमार चौधरी, पंचायत के मुखिया सोहराब अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे. वहीं कोढ़ा प्रखंड के मिर्जापुर वार्ड नंबर 9 निवासी छात्र तौशिफ आलम ने मैट्रिक परीक्षा में 379 अंक प्राप्त किया. उनके पिता शमशेर आलम ने बताया कि भले ही अंक उम्मीद के अनुसार नहीं आए हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन