शत प्रतिशत नामांकन को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन
शत प्रतिशत नामांकन को लेकर निकाली जागरूकता रैली

शत प्रतिशत नामांकन को लेकर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन

डंडखोरा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने व शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, संगत टोला द्वारा पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. यह रैली नामांकन अभियान के साथ-साथ निपुण बिहार अभियान के उद्देश्यों के प्रचार-प्रसार को समर्पित रही. प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान के नेतृत्व में रैली विद्यालय परिसर से निकाली गयी. रैली में शामिल शिक्षक मनोज जायसवाल, संजीव कुमार साह, शिक्षिका मालती टुडू, ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, ज्योति कुमारी, शीतल कुमारी, गौरी कुमारी, विष्णुदेब रॉय, सोनू कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न टोला-मोहल्लों का भ्रमण किया. बच्चों ने इस दौरान हर बच्चा, स्कूल में दाखिला, शिक्षा से ही होगा विकास एवं निपुण बनेगा हर एक बालक, तभी आगे बढ़ेगा बिहार आदि नारे लगाये. रैली के दौरान शिक्षकों एवं बच्चों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें अपने बच्चों का समय पर नामांकन कराने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं विद्यालय से जुड़ाव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही सरकारी योजनाओ मध्याह्न भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, पोशाक आदि की जानकारी भी दी गयी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन