हत्या के प्रयास के आरोपत को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या के प्रयास के आरोपत को गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रतिनिधि, हसनगंज थाना के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत महमदिया गांव से हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में फरार चल रहे दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि जीवछ मंडल पिता स्व बिंदो मंडल व रंजनी देवी पति प्रकाश मंडल दोनों साकिन महमदिया थाना हसनगंज को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा विगत दिनों महमदिया गांव में एक जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. जिस मारपीट में महमदिया गांव निवासी शेलेंद्र कुमार विश्वास उर्फ जुगनू को दुसरे पक्ष के लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया था. जो अभी सिलीगुड़ी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. पीड़ित जख्मी व्यक्ति के परिजनों द्वारा हसनगंज थाना में आवेदन दिया था. जमीनी विवाद में जान से मारने की नियत से सर पर वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. जिसमें कई व्यक्ति को नामजद आरोपित बनाया गया है. नामजद आरोपित के रूप में शुक्रवार को गिरफ्तार एक महिला व एक पुरुष को दर्ज थाना कांड संख्या 44/25 तहत विधिवत कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. इस अवसर पर एसआई अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




