अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा

Updated at : 30 Mar 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल का प्रकाशन किया गया. प्रवेश से प्रगति तक थीम पर अभिभावकों व शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गयी. स्थानीय जयनाथ सिंह प्राथमिक विद्यालय घटवारी टोला में आयोजित संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर विद्यालय प्रधान संजय कुमार, शिक्षिका रेखा कुमारी, मुकेश कुमार, मृदुला कुमारी, तनु कुमारी, सचिव लक्ष्मी देवी, रीना देवी, रोजी देवी, सोनी देवी, पार्वती देवी, तालाकुरी हासदा, जदु मरांडी, निर्मला देवी उपस्थित रहे. उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में विभागीय निर्देश के आलोक में अभिभावकों की संगोष्ठी सह परीक्षाफल प्रकाशन समारोह आयोजित किया गया. विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में वर्ग एक से आठ का परीक्षा परिणाम की घोषणा की गयी. इस दौरान बच्चों के बीच प्रगति पत्र व जांच की गयी उत्तरपुस्तिका का वितरण किया गया. संगोष्ठी में अभिभावकों के बीच बच्चो की शैक्षणिक उपलब्धि के जानकारी दी गयी. इस दौरान शिक्षको ने कहा कि प्रगतिपत्र बच्चो का आईना है. इसके अवलोकन से पता चल पायेगा कि पिछले पूरे वर्ष बच्चों ने कितना सीखा है. वही पढ़ाई में पिछड़ गए बच्चो पर विशेष ध्यान देने में भी शिक्षकों को मदद मिलेगी. इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से ससमय विद्यालय भेजने की अपील अभिभावकों से भी की गयी. इस मौक़े पर मनोज जायसवाल, संजीव कुमार साह, शिक्षिका मालती टुडू, ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, ज्योति कुमारी, शीतल कुमारी, तब्बसुम आरा, गौरी कुमारी, सोनू कुमार, र्बिष्णु देव रॉय उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन