ePaper

भैलागंज स्वास्थ केंद्र निर्माण में देरी से आक्रोश

Updated at : 24 Feb 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
भैलागंज स्वास्थ केंद्र निर्माण में देरी से आक्रोश

मधाइपुर पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैलागंज का टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है

विज्ञापन

बलिया बेलौन. मधाइपुर पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैलागंज का टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है. मुखिया असरार अहमद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा संवेदक व विभाग की लापरवाही से स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण समय पर शुरू नहीं हुआ है. इस का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. यहां एक करोड़ 18 लाख, 91 हजार 709 की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है. उन्होंने कहा की शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो लोग सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने को विवश होंगे. उन्होंने बताया की तीन दशक पहले बना यह अतिरिक्त उप स्वास्थ केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है. यहां कोई स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं रहने से सैकडों लोगों को दस किमी दूर बलिया बेलौन जाकर इलाज कराना पड़ता है. जिससे महिलाओं, वृद्ध, गर्भवती को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भैलागंज बन जाने पर बहुत बडी आबादी को इस का लाभ मिलेगा. क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन