छमना में इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

छमना में इफ्तार पार्टी का किया आयोजन
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के छमना गांव में पवित्र रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. समाजसेवी मिस्टर के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया. इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया. इफ्तार के समय खजूर, फल, शरबत तथा अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोजेदारों ने रोजा खोला. सभी लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की. माहौल में भाईचारा, एकता और आपसी प्रेम की झलक देखने को मिली. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया. देश और दुनिया में चल रहे तनावपूर्ण हालात तथा युद्ध विराम की स्थिति को लेकर विशेष दुआएं भी मांगी. रोजेदारों ने अल्लाह से विश्व में अमन-चैन, सद्भाव और मानवता की रक्षा की दुआ की. इफ्तार पार्टी में आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एसआई आर्यन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










