सालमारी में आंबेडकर प्रतिमा उपेक्षित, लोगों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
सालमारी में आंबेडकर प्रतिमा उपेक्षित, लोगों में नाराजगी

सालमारी में आंबेडकर प्रतिमा उपेक्षित, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी कॉलेज मोड़ पर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का चबूतरा लंबे समय से बदहाल स्थिति में है. इससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. क्षेत्र के प्रमुख स्थल के रूप में पहचाने जाने के बावजूद इसकी देखरेख नहीं होने से लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों ने कहा, चबूतरे में दरारें पड़ चुकी हैं. उसकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है. बारिश और समय के प्रभाव से यह और जर्जर हो चुका है. जिससे वहां आने-जाने वालों को खतरा बना रहता है. कई बार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया. लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. जय भीम से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया था. जल्द मरम्मत की मांग की थी. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र इस पर ध्यान नहीं दिया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे. हर साल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं. श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, ऐसे में जर्जर चबूतरा आयोजन के दौरान परेशानी का कारण बन सकता है. लोगों व सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि जयंती से पहले चबूतरे की मरम्मत कराई जाय.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन