पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए डीआरएम कार्यालय के बाहर किया हंगामा

Published at :05 Mar 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए डीआरएम कार्यालय के बाहर किया हंगामा

पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए डीआरएम कार्यालय के बाहर किया हंगामा

विज्ञापन

कटिहार रेल मंडल के मालदा के जलजलिया में गुड्स गार्ड पद पर कार्यरत रेलकर्मी की शिकायत करने उसकी पत्नी कटिहार डीआरएम कार्यालय पहुंची तथा इसकी शिकायत रेल अधिकारियों से की. अपने शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. रेलवे में नौकरी में नॉमिनी के स्थान पर अपनी मां का नाम दिया है. जिस बात को लेकर डीआरएम कार्यालय में घंटों पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा जारी रहा. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दिये जाने पर पुलिस डीआरएम कार्यालय पहुंची तथा पति-पत्नी को लेकर थाना पहुंचे. दोनों के बीच सुलह कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जलजलिया में गुड्स गार्ड पद पर कार्यरत राजेंद्र प्रसाद की पत्नी महिमा कुमारी डीआरएम बिल्डिंग पहुंचकर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. इस दौरान उसके पति भी वहां मौजूद थे. पत्नी महिमा कुमारी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है. उस महिला से उन्होंने शादी भी कर ली है. इसके अलावा नॉमिनी में उनके पति ने पत्नी की जगह मां का नाम दे रखा है. जबकि पति राजेंद्र प्रसाद पत्नी पर बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कर रहे हैं. पति के अनुसार उनकी पत्नी महिमा उनके साथ रहने के बजाय मायके में ज्यादा वक्त देती है. जिससे दोनों के बीच झगड़े की वजह बनता है. इस हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान रेलवे प्रशासन ने जिला पुलिस को सूचना दी. जानकारी पर सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों दंपति को समझा बुझा कर मामला शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन