आप के संगठन की घोषणा, जिला अध्यक्ष बने सरदार प्रीतम सिंह

Updated at : 07 May 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
आप के संगठन की घोषणा, जिला अध्यक्ष बने सरदार प्रीतम सिंह

आप के संगठन की घोषणा, जिला अध्यक्ष बने सरदार प्रीतम सिंह

विज्ञापन

कटिहार शहर के विनोदपुर स्थित सिंधी पंचायत में आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों की आम बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता डॉ विनय कुमार ने की. इस अवसर पर नई दिल्ली से आये चुनावी प्रेक्षक सह बिहार अल्पसंख्यक प्रभारी नियाज़ अहमद भी उपस्थित रहे. सबों ने सर्वसम्मति से सरदार प्रीतम सिंह को जिला अध्यक्ष के रूप में चुना और 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिनमें उपाध्यक्ष विनोद चंद्र झा, महासचिव भूषण ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ लालू, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, युवा अध्यक्ष साहब सिंह त्रिवेद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ देवनाथ, एससीएसटी प्रकोष्ठ गुल्लू चौहान, सचिव लखन सैनी, महिला जिला उपाध्यक्ष तारा देवी, सचिव मुन्नी देवी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष जगबीर सिंह, कार्यालय प्रभारी अखिलेश चंद्र, अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रमोद मंडल, पिंटू चौधरी, ओबीसी अध्यक्ष विष्णु देव, शिक्षा प्रकोष्ठ महेंद्र मंडल, नगर अध्यक्ष राजकिशोर पासवान बनाये गये. नियाज अहमद ने कहा कि इस समय हम इंडिया गठबंधन में शामिल जरूर है. लेकिन जब आत्म सम्मान की बात आयेगी तब पार्टी बिहार के सभी सीटों पर चुनावी दमखम दिखायेगी. उन्होंने इंडिया गठबंधन से 25 सीटों की मांग की. इन सीटों में एक कटिहार विधानसभा भी अवश्य रहेगी. नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सरदार प्रीतम सिंह ने कहा कि कटिहार में समाजसेवी जो कर्मठ, जुझारू व्यक्तित्व के बल पर अपनी सेवा लगातार दे रहे हैं. उनके नेतृत्व में कटिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जायेगा. औपचारिक ऐलान प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रभारी गणेश दत्त के द्वारा जल्द ही किया जायेगा. 13 मई को केजरीवाल जनसंपर्क की यात्रा भी कटिहार में निकाली जायेगी. अंत में धन्यवाद ज्ञापन कन्हैया लाल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन