मदरसा ताजूस शरीया में जश्न ए दस्तारबंदी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मदरसा ताजूस शरीया में जश्न ए दस्तारबंदी का आयोजन

मदरसा ताजूस शरीया में जश्न ए दस्तारबंदी का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन जामीया ताजुस शरीया मोइनुल ओलुम रेजा नगर बेनी जलालपुर में ताजुस शरीया कांफ्रेंस का आयोजन बुधवार को किया. मदरसा के नाजीम मौलाना जावेद रेजा अजमली ने बताया की इस मौके पर नये हाफिज को सनद देने के लिए जश्न दस्तारबंदी का आयोजन किया. ताजस सरिया कांफ्रेंस में सैकड़ों लोग उपस्थित होकर दस्तारबंदी के मौके पर नये हाफिज को मुबारकबाद दिया. मौलाना की तकरीर के बाद मिलाद शरीफ एवं फातेहा खानी हुई. मौलाना शाहनवाज खान की सरपरस्ती, आगा करीम, नेहार आलम की निगरानी में जलसा एवं जश्न ए दस्तारबंदी का आयोजन किया. मुफक्किरे इस्लाम मौलाना रूहुल अमीन, मौलाना शफीकुललाह चतुर्वेदी, मौलाना जावेद अख्तर आसी, कारी रूमानुल बारी, शायर अख्तर परवाज आदि की तकरीर व नात खानी हुई. जश्न दस्तारबंदी का सफल आयोजन के लिए मदरसा कमेटी सदस्य मौलाना जावेद रेजा, डा नासीर, नायाब आलम, आगा करीम, नेहार आलम, सरपंच अबुल कलाम, साबीर आलम, हाजी मंज़र, मौलाना गोलाम यासीन, इश्तियाक अंजुम, अयुब आलम, हाजी सहाबुद्दीन आदि का सराहनीय सहयोग प्राप्त रहा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन