स्कूल में डेंटल शिविर का आयोजन कर बच्चों की दांत की जांच की

Updated at : 13 Mar 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में डेंटल शिविर का आयोजन कर बच्चों की दांत की जांच की

स्कूल में डेंटल शिविर का आयोजन कर बच्चों की दांत की जांच की

विज्ञापन

कुरसेला सुतारा मेंही मिशन प्लस टू स्कुल सुरेश्वर नगर देवीपर कुरसेला में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव पर लाइफ लाइन हॉस्पिटल बल्थी महेशपुर के डॉ कमर हाशमी के नेतृत्व में निशुल्क मेगा डेंटल शिविर का आयोजन किया. शिविर में स्कूल के दो सौ छात्र-छात्राओं व कर्मियों का ओरल स्केनिंग से दांतों की जांच कर मुफ्त दवाइयों का वितरण किया. ओरल स्केनिंग में बच्चे को पोर्टेबल चेयर के जरिए तत्काल उपचार कर दवा दिया. सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर जांच सहित डाइट प्लान ओरल हाइजीन किट सहित एक्सरे आदि सुविधाओं का लोगों ने लाभ उठाया. निशुल्क मेगा डेंटल शिविर मे जांच उपचार सुविधा लाभ के लिए बच्चों, स्कूल कर्मियों सहित अन्य लोगों के उपस्थिति से गहमा गहमी बनी रही. सुतारा मेंही मिशन स्कूल के एमडी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल में इस तरह के शिविर के आयोजन से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ती है. खास कर दांतों के साफ सफाई बचाव के लिए बच्चे सजग बनते है. जदयू के जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख मनीष कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल में दांतों आदि से जुड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बच्चों व समाजहित में सराहनीय कार्य है. बच्चों के दंत चिकित्सा से उसे दांतों के देखभाल के प्रति जबाबदेह बनाता है. डॉ एबी हाशमी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा ज्ञान के साथ उसे स्वास्थ्य के प्रति सजग करना अहम कार्य है. प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक दीपक कुमार, नीतीश कुमार, दिलखुश खान, आलोक कुमार, चंदन कुमार, विवेक कुमार ठाकुर, राज आदि ने योगदान निभाया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन