फलका थाना हिंसा मामले में एक बालक किये गये विधि निरुद्ध
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 May 2026 7:06 PM
फलका थाना हिंसा मामले में एक बालक किये गये विधि निरुद्ध
– अब तक 13 आरोपित भेजे गए जेल फलका फलका थाना क्षेत्र में बाइक लूट कांड के संदिग्ध राकेश कुमार यादव की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद भड़की हिंसा, आगजनी और थाना परिसर में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी अभियान चलाकर एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार विधि विरुद्ध बालक को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. फलका चौक पर हुई आगजनी, पुलिस बल के साथ मारपीट तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है. संदिग्ध राकेश कुमार यादव की पुलिस अभिरक्षा में मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था. आक्रोशित ग्रामीणों और उग्र भीड़ ने फलका चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया तथा थाना परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की गई थी. कई सरकारी वाहनों एवं संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था. घटना के बाद से ही प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ-साथ मोबाइल वीडियो एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










