सड़क पार कर रहे वृद्ध को बचाने में बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे वृद्ध को बचाने में बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

सड़क पार कर रहे वृद्ध को बचाने में बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई डिमांडी चौक के निकट सड़क दुर्घटना में सोमवार को युवक की मौत हो गयी. पहचान कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर गांव निवासी राजगीर पासवान के रूप में हुई है. युवक बाइक से अपने गांव लौट रहा था तभी सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बचाने की कोशिश में उसकी बाइक असंतुलित हो गयी और वह बुरी तरह घायल हो गया. लोगों ने उसे तत्काल समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. वहां से पूर्णिया ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक राजगीर पासवान की शादी करीब एक साल पहले फलका प्रखंड के अमोल गांव में हुई थी. वह अपने चचेरे भाई की शादी का लग्न लेकर पूर्णिया के सिपाही टोला गया था. वहीं से लौटते समय यह हादसा हुआ. राजगीर की असमय मौत से उसके गांव और ससुराल दोनों जगहों पर मातम पसरा हुआ है. परिजन सदमे में हैं. गांव में शोक की लहर है. घटना के बाद कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन