जिला पुलिस की एक दिन की छापेमारी में 91 लोगों पर हुई कार्रवाई

Updated at : 11 Aug 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
जिला पुलिस की एक दिन की छापेमारी  में 91 लोगों पर हुई कार्रवाई

जिला पुलिस की एक दिन की छापेमारी में 91 लोगों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देशानुसार जिले में गंभीर काडों में गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर 91 लोगों को पकड़ा. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना में दर्ज कांड के फरार आरोपित, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय और अजमानतीय वारंट, मध्य निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल क साथ छापेमारी कर कुल 91 लोगों को पकड़ा. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 59 रही. जमानतीय वारंट में 32 लोगों पर कार्रवाई की गयी. लूट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. शराब के विरुद्ध जिला पुलिस की कार्रवाई में 51 लोगों को पकड़ कर 39 लीटर शराब बरामद किया है. जबकि जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाए गए सघन वाहन चकिंग अभियान में 10.63 लाख रुपए जुर्माना राशि मोटर एक्ट उल्लंघन में वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन